मलाइका अरोड़ा के पिता ने छठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस


Malaika- India TV Hindi

Image Source : MALAIKA
Malaika

मलाइका अरोड़ा के घर से शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर ली है। आज सुबह 9 बजे के करीब की ये घटना बताई जा रही है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छठवीं मंजिल की गैलरी से छलांग लगाकर जान दी है। बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस को वहां से किसी भी तरह का सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है बताया जा रहा था कि मलाइका के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

इस घटना के दौरान एक्ट्रेस मुंबई में मौजूद नहीं थीं। इस खबर के बारे में पता चलते ही मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। एक्ट्रेक के पिता के शव को बाबा अस्पताल में  रखा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *