बॉलीवुड की नई स्टारकिड को देखने पहुंचे मुकेश अंबानी, दीपिका और रणवीर से की अस्पताल में मुलाकात


Mukesh Ambani, deepika padukone, ranveer singh- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
मुकेश अंबानी, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। 8 सितंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर लक्ष्मी आई है। दोनों ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। दोनों के फैंस काफी उत्साहित हैं। इंडस्ट्री के लोग भी उनकी खुशी में शामिल हो रहे हैं। अब इस मौके पर बधाई देने के लिए मुकेश अंबानी भी अस्पताल पहुंचे। जी हां, दीपिका पादुकोण अभी अपनी बेबी गर्ल के साथ अस्पताल में ही हैं। ऐसे में उनसे मिलने और बधाई देने के लिए मुकेश अंबानी को अस्पताल जाते देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद से ही कहा जा रहा है कि मुकेश अंबानी ने दोनों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना है। 

 

अंबानी परिवार के काफी क्लोज है रणवीर-दीपिका

सामने आए वीडियो में आप मुकेश अंबानी को गाड़ी में बैठ अपने काफिले के साथ अस्पताल में एंट्री करते देख सकते हैं। बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही अंबानी परिवार के काफी क्लोज हैं। अंबानी परिवार के हर फंक्शन में दोनों शामिल होते हैं। इतना ही नहीं रणवीर सिंह और अनंत अंबानी के बीच गहरी दोस्ती भी जो उनकी शादी पर देखने को मिली। अनंत की शादी में रणवीर सिंह धूम मचाते नजर आए। एक्टर ने समा बांध दिया था। शादी में दीपिका भी अपने बेबी बंप के साथ शामिल हुई थीं। 

यहां देखें वीडियो

प्री-वेडिंग में भी रणवीर ने मचाई थी धूम

बता दें, प्री-वेडिंग फंक्शन का भी रणवीर सिंह और दीपिका हिस्सा बने थे। जामनगर में हुए पहले प्री-वेडिंग के दौरान ही दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और प्रेग्नेंसी के बाद दीपिका की वो पहली पब्लिक अपीयरेंस रही। इसके बाद फ्रांस में हुए दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में दीपिका नहीं जा सकीं, रणवीर अकेले ही उस फंक्शन में शामिल हुए थे। 

इस फिल्म में साथ नजर आएंगे दीपिका-रणवीर

बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही एक साथ ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं। कॉप यूनिवर्स वाली इस फिल्म में दोनों का पुलिस वाला अवतार देखने को मिलेगा। दीपिका पादुकोण पहली बार इस तरह के किरदार में नजर आएंगी। बात की जाए दोनों की शादी की तो साल 2018 में दोनों एक दूजे के हुए थे। लंबे वक्त तक डेटिंग के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था और अब शादी के 6 साल बाद दोनों बेबी गर्ल के मम्मी-पापा बने हैं।

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *