पाकिस्तानी सेना ने पूर्व ISI प्रमुख के बाद अपने ही तीन रिटायर अधिकारियों को गिरफ्तार किया


Image Source : PTI
पाकिस्तान में फैज हमीद के बाद पूर्व सैन्य अधिकारियों की भी गिरफ्तारी।

पाकिस्तान में इमरान खान के करीबी रहे ISI के पूर्व प्रमुख फैज हमीद को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें अपने पद का कथित दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, शहबाज शरीफ की सरकार यहीं नहीं रुकी है। अब फैज हमीद के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई से कथित तौर पर जुड़े होने के आरोप में पाकिस्तानी सेना के तीन पूर्व अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

क्या बोली पाकिस्तानी सेना?

पाकिस्तानी सेना की मीडिया इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक नये बयान में बताया है कि सेना के तीन रिटायर अधिकारियों को सैन्य अनुशासन के प्रतिकूल कार्यों के लिए सैन्य हिरासत में लिया गया। फैज हमीद की कोर्ट मार्शल कार्रवाई के संबंध में तीन रिटायर अधिकारी भी हिरासत में हैं। 

राजनीतिक हित साधने का आरोप

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि राजनीतिक हित साधने और मिलीभगत से अस्थिरता को बढ़ावा देने के लिए कुछ सेवानिवृत्त अधिकारियों और उनके सहयोगियों की संलिप्तता की जांच जारी है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने अब तक गिरफ्तार किए गए तीनों अधिकारियों की पहचान का खुलासा नहीं किया है। (इनपुट: भाषा)

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *